लाइव न्यूज़ :

अवैसी ने दी चुनौती, कहा- हम तुम्हारा इस्लाम में धर्मांतरण कराएंगे और तुमसे भी दाढ़ी रखवाएंगे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 6, 2018 10:13 IST

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी जबरन बना दी गई। जिन्होंने यह किया है, मैं उन्हें और उनके पिता को बता रहा हूं, अगर तुम हमारा गला भी काट दोगे तब भी हम मुस्लिम ही रहेंगे।

Open in App

गुरुग्राम, 6 अगस्त:गुरुग्राम में खांडसा के एक सैलून में हाल ही में जफरुद्दीन नाम के युवक से दो युवकों ने पहले दाढ़ी कटवाने के लिए दबाव बनाया था। जब जफरुद्दीन ने ऐसा करने से मनाकर दिया तो युवकों ने उन्हें और नाई को पकड़ लिया और दोनों की पिटाई और फिर बाद जफरुद्दीन की दाढ़ी कटवा दी।

अब इस मामले पर अब असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि मुस्लिम व्यक्ति की दाढ़ी जबरन बना दी गई। जिन्होंने यह किया है, मैं उन्हें और उनके पिता को बता रहा हूं, अगर तुम हमारा गला भी काट दोगे तब भी हम मुस्लिम ही रहेंगे। हम तुम्हारा इस्लाम में धर्मांतरण कराएंगे और तुमसे भी दाढ़ी रखवाएंगे।  

गुड़गांव के सेक्टर-37 में एक मुस्लिम युवक की दाढ़ी काट देने, उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने के आरोप में आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी एकलश, गौरव और हरियाणा के नितिन के तौर पर हुई।

यह घटना 31 जुलाई को हुई जब आरोपियों ने खंडसा मंडी इलाके में पीड़ित को अपमानित करना शुरू कर दिया। गुड़गांव पुलिस के पीआरओ सुभाष बोकन ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘जफरूद्दीन ने शुरू में धार्मिक अपमान को नजरंदाज किया लेकिन बाद में उसने जवाब दिया। इसके बाद आरोपियों ने जफरूद्दीन से दुर्व्यवहार किया। तीनों उसे एक सैलून लेकर गए और उसकी दाढ़ी काट डाली।’’ 

सैलून से जाने से पहले आरोपियों ने पीड़ित को आगाह किया कि पुलिस के पास जाने पर गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। अगले दिन जफरूद्दीन ने सेक्टर 37 थाने का रूख किया और मामला दर्ज कराया। हरियाणा के मेवात का रहने वाला जफरूद्दीन अपने दोस्त इब्राहिम से मिलने गुड़गांव आया था। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्टGurugram: 2 साल की बच्ची के पिता ने 23वीं मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत; जांच जारी

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः 16 मार्च को 243 विधायक करेंगे वोटिंग, 5 सीट पर मतदान, नितिन नबीन, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के सामने परीक्षा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया