लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने कहा- महिला को संकट में देखें तो 100 नंबर पर करें डायल

By भाषा | Updated: December 8, 2019 20:36 IST

Open in App

महानगर के पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने रविवार को लोगों से अपील की कि जब भी वे किसी महिला को संकट में देखें तो 100 नंबर पर डायल करें और पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि फोन करने वाले अगर अपनी पहचान गुप्त रखना चाहते हैं तो उनकी पहचान उजागर नहीं की जाएगी।

शर्मा ने ट्वीट किया, ‘‘अगर आप किसी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध चीज को देखते हैं, अगर आप किसी महिला को संकट में पाते हैं, किसी व्यक्ति को परेशानी में देखते हैं तो कृपया 100 नंबर पर फोन करें और हमें सूचित करें। अगर आप अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहते तो हम पहचान गोपनीय रखेंगे।’’

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले हफ्ते सभी थानों को निर्देश दिया था कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा की शिकायतों को बिना किसी देरी के दर्ज करें। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि इस तरह के मामलों में शिकायत दर्ज करने से इंकार करने वाले पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाए।

कोलकाता पुलिस ने शुक्रवार को छेड़खानी करने वालों, गड़बड़ी पैदा करने वालों और बेतरतीब मोटरसाइकिल चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर महानगर के विभिन्न स्थानों से 74 लोगों को गिरफ्तार किया था। शर्मा ने सोशल मीडिया के एक पोस्ट को भी खारिज किया जिसमें दावा किया गया कि कोलकाता पुलिस ‘‘रात दस बजे से सुबह छह बजे तक महिलाओं को नि:शुल्क वाहन’’ मुहैया कराएगी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह गलत संदेश है जो सोशल मीडिया पर चल रहा है।’’ संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने ‘पीटीआई’ से कहा कि लुधियाना पुलिस ने महिलाओं के लिए नि:शुल्क आवाजाही सुविधा की शुरुआत की है और कोलकाता पुलिस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। 

टॅग्स :कोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया