लाइव न्यूज़ :

वोट लिया है तो किसानों की बात भी सुने भाजपा : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 6, 2020 20:41 IST

Open in App

लखनऊ, छह दिसम्बर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के शासन में आम नागरिकों के अधिकार छीने जाने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि भाजपा ने गरीब किसानों का वोट लिया है तो नये कृषि कानूनों को लेकर उनकी बात भी सुने।

अखिलेश ने डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सपा राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अम्बेडकर का रास्ता कठिनाइयों से भरा था फिर भी उन्होंने गरीब और दलित को सम्मान दिलाया।

उन्होंने कहा कि संविधान में सबको वोट का अधिकार दिया, जिससे जिनको अछूत माना जाता था उन्हें भी बराबरी और सुरक्षा की गारंटी मिली।

उन्होंने कहा ''आज जो माहौल है उसमें नागरिकों के अधिकार छीने जा रहे हैं। अन्नदाता के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ठंड के दिनों में भी किसान दिल्ली सीमा पर जमे हैं। गरीबों-किसानों का भाजपा ने वोट लिया है तो वह उनकी बात भी सुने। लेकिन विडम्बना है कि भाजपा तो उद्योगपतियों को ही मौका देना चाहती है।''

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा ''आज मुद्दों पर चुनाव नहीं हो रहे हैं। भाजपा की राजनीति से दलितों, पिछड़ों को आगे आने का मौका नहीं मिलेगा। नौकरी और पढ़ाई में भी बाधा आएगी। आज इस बात की आवश्यकता है कि सब मिलकर डॉक्टर अम्बेडकर का रास्ता अपनायें। उनके द्वारा संविधान में अंकित लोकतंत्र, समाजवाद और पंथ निरपेक्षता को जब हम अपनाकर चलेंगे तभी हमारा सम्मान एवं हमारे अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र