लाइव न्यूज़ :

अगर आप एक और लॉकडाउन नहीं चाहते, तो सहयोग करें : येदियुरप्पा ने लोगों से कहा

By भाषा | Updated: March 14, 2021 17:52 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 मार्च कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि यह महामारी राज्य में अनियंत्रित होती लग रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि अगर वे एक अन्य लॉकडाउन नहीं चाहते हैं तो महामारी की रोकथाम के उपायों का पालन कर सहयोग करें ।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते कोविड-19 मामलों के चलते अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सोमवार को विधान सौध में एक बैठक बुलायी है ।

येदियुरप्पा ने बैठक बुलाने की घोषणा करते हुये कहा, ‘‘मैं हाथ जोड़ कर लोगों से सहयोग करने की अपील करता हूं ......अगर लोग सहयोग करते हैं तो मुझे पूरा भरोसा है कि बिना लॉकडाउन के हम इसे नियंत्रित कर लेंगे ।’’

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में लागू किये गये लॉकडाउन के संदर्भ में कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने लोगों से यह अपील की है ।

कोरोना वायरस के कारण पिछले साल मार्च में देशव्यापी लॉकडाउन लागू किया गया था जिसमें चरणबद्ध तरीके से ढील दी गयी थी । इसके बाद कर्नाटक में करीब करीब सभी गतिविधियों को अनुमति दी गयी थी ।

इस साल 22 जनवरी के बाद पहली बार प्रदेश में कोविड-19 के 900 से अधिक मामले सामने आये हैं । प्रदेश में कुल 921 नये मामले सामने आये हैं और इनमें से 630 मामले अकेले बेंगलुरू अर्बन जिले में आये हैं ।

पिछले सोमवार से प्रदेश में अब तक 4300 से अधिक नये मामले सामने आये हैं । इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 9,59,338 पर पहुंच गया है। इनमें से 12,387 लोगों की मोत हो चुकी है जबकि 9,38,890 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

प्रदेश में फिलहाल 8,042 मरीज उपचाराधीन हैं। यह आंकड़ा पिछले महीने 4,000-5,000 के करीब था ।

येदियुरप्पा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले एक महीने से, ऐसा लगता है कि कोविड-19 अनियंत्रित होने जा रहा है। दिन ब दिन मामलों की संख्या बढ़ रही है । इसलिये हमने कल एक बैठक बुलायी है । ’’

इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को बयान जारी कर बताया कि कर्नाटक में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में हुयी वृद्धि के मद्देनजर प्रदेश के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की बैठक बुलायी है ।

बयान के अनुसार, यह बैठक सोमवार को शाम पांच बजे विधान सौध में होगी, जहां प्रदेश विधानसभा एवं सचिवालय स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र