लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव हम जीते तो षड्यंत्रकारियों को सबक मिलेगा : गहलोत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 21:31 IST

Open in App

जयपुर, 15 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री ने तीन विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा पर निशाना साधा है।

गहलोत ने कहा, '' अगर ये उपचुनाव हम जीतते हैं तो तमाम षडयंत्रकारियों को एक सबब मिलेगा।''

गहलोत ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर जारी एक वीडियो के जरिये तीनों विधानसभाओं के मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘अगर हम उपचुनाव में जीतते हैं तो तमाम षड्यंत्रकारियों को एक सबब मिलेगा.. जो दिल्ली में बैठे हुए हैं.. चाहे केन्द्रीय मंत्री हों, चाहे राज्य में विपक्ष में बैठे नेता हों.. सबको सबक मिलेगा कि चुनी हुई सरकार को अगर गिराने की कोशिश भी करेंगे तो लोकतंत्र में आम जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।’’

केंद्रीय कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों पर गहलोत ने कहा, ‘‘आज किसान आंदोलन कर रहे हैं लेकिन ये (केन्द्र सरकार) परवाह ही नहीं कर रहे.. पांच महीने हो गये। राजस्थान सरकार ने किसानों के लिये अलग बजट, किसानों के लिये अलग बिजली कंपनी बनाने की घोषणा की है। अगला बजट किसानों के लिये अलग से बने यह बहुत बड़ा फैसला है। ’’

उल्लेखनीय है कि भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा, राजसमंद जिले की राजसमंद और चूरू जिले की सुजानगढ़ विधानसभा सीट के लिए 17 अप्रैल को सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रचार बृहस्पतिवार शाम थम गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos