लाइव न्यूज़ :

अगर यह पानी हम नहीं पी सकते, तो मरीजों को ऐसा पानी क्यों पिला रहे हैंः श्रीकांत शर्मा

By भाषा | Updated: October 9, 2019 15:44 IST

निरीक्षण के दौरान जब शर्मा ने पेयजल टंकी का पानी खुद पीना चाहा तो अधिकारियों ने उनको पीने से मना कर दिया। इस पर ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से इस पर गहरी नाराजगी प्रकट की।

Open in App
ठळक मुद्देकैबिनेट मंत्री ने आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए सुनवाई का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान कई लोगों ने जिला अस्पताल में व्याप्त कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया।

मथुरा, नौ अक्तूबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मथुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को यहां जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मरीजों एवं तीमारदारों के लिए पीने के साफ पानी का इंतजाम नहीं होने पर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान जब शर्मा ने पेयजल टंकी का पानी खुद पीना चाहा तो अधिकारियों ने उनको पीने से मना कर दिया। इस पर ऊर्जा मंत्री ने अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी से इस पर गहरी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा, "अगर यह पानी हम नहीं पी सकते, तो मरीजों को ऐसा पानी क्यों पिला रहे हैं।"

कैबिनेट मंत्री ने आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए सुनवाई का कार्यक्रम रखा था। इस दौरान कई लोगों ने जिला अस्पताल में व्याप्त कथित अनियमितताओं की ओर ध्यान दिलाया। इस पर शर्मा ने तुरंत अस्पताल का निरीक्षण करने का निर्णय लेते हुए अपना काफिला अस्पताल की ओर मुड़वा दिया और वहां पहुंचकर जनता की शिकायतों की खुद मौके पर जांच की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें कड़े कदम उठाने पडे़ंगे। अस्पताल के अधिकारियों ने सभी कमियों को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथमथुरा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं