लाइव न्यूज़ :

सत्ता में आए तो मुस्लिमों को आरक्षण और किसानों को एमएसपी की गारंटी देंगे- चंद्रशेखर आजाद

By भाषा | Updated: October 17, 2021 19:31 IST

Open in App

मेरठ, 17 अक्टूबर आजाद समाज पार्टी कांशीराम के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को यहां कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में सत्ता में आई, तो वे मुस्लिमों को आरक्षण और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देंगे।

आजाद ने अपनी पार्टी के महासम्मेलन को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि प्रदेश में उनकी सरकार बनेगी तो जेवर हवाई अड्डे का नाम राजा मिहिर भोज के नाम पर रखेंगे।

आजाद ने अगस्त महीने में एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा था कि उनकी पार्टी की रणनीति प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की है।

आजाद ने आज कहा कि केंद्र सरकार को सेना में ‘‘गुर्जर और जाटव रेजीमेंट’’ बनानी चाहिए।

केंद्र के तीन नये विवादास्पद कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए आजाद ने आरोप लगाया कि देश के किसान कई महीनों से अपने हक के लिए सड़कों पर पड़े हैं और ‘‘सरकार उन्हें गाड़ियों से कुचलवा रही है’’।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया