लाइव न्यूज़ :

गोवा में सत्ता में आए तो छह महीने में बहाल करेंगे खनन उद्योग: केजरीवाल

By भाषा | Updated: November 8, 2021 19:11 IST

Open in App

पणजी, आठ नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अगले साल गोवा विधानसभा चुनाव में जीतकर अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में रुकी हुई खनन प्रक्रिया छह महीने में फिर से शुरू कर दी जाएगी।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि ‘आप’, सरकार बनने के छह महीने के भीतर आदिवासियों को जमीन का मालिकाना हक दिलवाएगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोमवार को वालपोई, पोरीएम और संखालिम विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया।

गोवा के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रमोद सावंत संखालिम सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनने पर खनन उद्योग बहाल होगा और इस पर निर्भर लोगों के लिए रोजगार को प्राथमिकता देने के वास्ते ‘आप’ सरकार विशेष कानून लाएगी। गोवा में अगले साल फरवरी में होने वाले चुनाव में आदिवासियों को जमीन के अधिकार और खनन उद्योग दो बड़े मुद्दे बनकर उभरेंगे।

‘आप’ ने खनन उद्योग बहाल होने से पहले इस पर निर्भर हर परिवार को पांच हजार रुपये मासिक भत्ता देने की घोषणा की है। संखालिम निर्वाचन क्षेत्र के पाले गांव में खनन पर निर्भर लोगों से बात करते हुए केजरीवाल ने कहा, “मैं यहां यह समझने आया हूं कि हम खनन उद्योग कैसे बहाल कर सकते हैं। मैं यह भी जानना चाहता हूं कि पिछले 10 साल से खनन उद्योग बंद होने के बाद से आप लोगों का गुजारा कैसे हो रहा है।”

गोवा में 2012 में लौह खनन बंद हो गया था और कुछ समय के लिए फिर शुरू होने के बाद उच्चतम न्यायालय द्वारा 88 खदानों की लीज समाप्त करने के चलते 2018 में पुनः बंद कर दिया गया। गोवा में रविवार को दो दिवसीय यात्रा पर आए केजरीवाल ने कहा, “अगर आप सत्ता में आती है तो हमारी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि खनन छह महीने में बहाल हो जाये और तब तक हर निर्भर परिवार को पांच हजार रुपये मासिक भत्ता दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे