लाइव न्यूज़ :

अगर कानून हाथ में लेने की कोशिश की तो कूचबिहार जैसी और घटनाएं संभव : दिलीप घोष

By भाषा | Updated: April 11, 2021 22:09 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अप्रैल पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को यह कहकर नया विवाद खड़ा कर दिया कि अगर ‘‘सीतलकूची में मारे गए शरारती लड़कों की तरह’’ किसी ने कानून हाथ में लेने का प्रयास किया तो विधानसभा चुनावों के अगले चरण में भी कूचबिहार की तरह हत्याएं हो सकती हैं।

भाजपा नेता के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए तृणमूल कांग्रेस ने उनकी गिरफ्तारी की मांग की, जबकि माकपा ने कहा कि बयान ‘‘भगवा दल के फासीवादी चेहरे को उजागर’’ करता है।

घोष ने कहा, ‘‘सीतलकूची में शरारती लड़कों को गोली लगी। अगर कोई भी अपने हाथ में कानून लेने का दु:साहस करता है तो उसके साथ भी ऐसा ही होगा।’’ उन्होंने ‘शरारती लड़कों’ के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिन शरारती लड़कों ने समझ रखा था कि केंद्रीय बलों की राइफलें चुनावी ड्यूटी के दौरान केवल दिखावे के लिए हैं, ऐसे लोग सीतलकूची की घटना देखने के बाद यह गलती दुहराने की हिम्मत नहीं करेंगे।

सीतलकूची विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान सीआईएसएफ के जवानों से कुछ लोगों द्वारा ‘‘राइफलें छीनने का प्रयास’’ करने के बाद केंद्रीय बल ने गोलीबारी की जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘17 अप्रैल को भी (पांचवें चरण के चुनाव के दिन) केंद्रीय बल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे। अगर उन्होंने अपने हाथ में कानून लेने का प्रयास किया तो सीतलकूची की तरह घटनाएं हो सकती हैं।’’

उनके बयान से विरोध शुरू हो गया और तृणमूल कांग्रेस ने उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

टीएमसी के सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘इस तरह के भड़काऊ बयान के लिए हम उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं जिससे गोली चलाना पसंद करने वाले बलों का मनोबल बढ़ेगा और मतदाताओं की सुरक्षा को खतरा होगा।’’

यादवपुर सीट से माकपा के उम्मीदवार और वाम मोर्चा के नेता सुजान चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘दिलीप घोष गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। उनके बयान से भाजपा का फासीवादी चेहरा उजागर होता है।’’

घोष पहले भी कई विवादास्पद बयान दे चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं