लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण की यही गति रही तो जनवरी, 2024 तक चलेगा कार्यक्रम: कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 16, 2021 22:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि अगर पिछले छह महीने की गति से ही कोरोना रोधी टीकाकरण चलता रहा तो देश के करीब 100 करोड़ वयस्क नागरिकों को टीका लगाने का काम जनवरी, 2024 तक ही पूरा हो पाएगा।

मुख्य विपक्षी दल ने सवाल किया कि क्या देश इतने लंबे समय तक इंतजार करने का जोखिम मोल ले सकता है?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, ‘‘जून के पहले पखवाड़े में रोजाना कोविड रोधी टीके की औसतन 29 लाख खुराक दी गई। अगले कुछ हफ्ते में इसमें तीन गुने की बढ़ोतरी होनी चाहिए। इसके बाद ही हम दिसंबर, 2021 तक देश के कम से कम 100 करोड़ लोगों (75 फीसदी आबादी) का पूरी तरह टीकाकरण कर पाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसका साप्ताहिक खाका पेश नहीं किया कि टीकाकरण के इस लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाएगा।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘टीकाकरण को लेकर पिछले छह महीनों में स्वास्थ्य मंत्री और सरकार के ‘व्यापक कुप्रबंधन’ के कारण सिर्फ 3.51 फीसदी आबादी का टीकाकरण हो पाया है। पिछले छह महीनों के दौरान रोजाना औसतन 17.23 लाख लोगों को टीका लगा।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘इस गति से देश के 94.50 करोड़ वयस्क लोगों को टीका लगाने में 944 दिन और लगेंगे। इसका मतलब यह टीकाकरण 16 जनवरी, 2024 तक चलेगा।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को संबोधित ट्वीट में सुरजेवाला ने यह भी कहा, ‘‘क्या भारत इतने समय तक इंतजार करने का जोखिम मोल ले सकता है? आप तीसरी लहर से कैसे निपटेंगे? विपक्ष को गाली देने की बजाय इसकी योजना तैयार करिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया