लाइव न्यूज़ :

प्रचार के लिये अगर और समय रहता तो भाजपा 100 से ज्यादा सीटें जीतती : तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: December 5, 2020 22:12 IST

Open in App

हैदराबाद, पांच दिसंबर तेलंगाना में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बांडी संजय कुमार ने शनिवार को कहा कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) चुनावों में प्रचार के लिये अगर और समय रहता तो भाजपा 100 से ज्यादा वार्ड में चुनाव जीतती और पार्टी विकास को लेकर टीआरएस सरकार के साथ सहयोग के लिये तैयार है।

अन्य भाजपा नेताओं के साथ यहां भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षदों से मुलाकात करने वाले कुमार ने दावा किया कि अगर टीआरएस, निर्वाचन प्राधिकारी, पुलिस और अन्य अधिकारी निष्पक्षता से काम करते तो पार्टी कम से कम 20 और सीटों पर जीत हासिल करती।

लोकसभा सदस्य कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा, “प्रचार के लिये अगर और समय रहता तो निश्चित रूप से हम 100 से ज्यादा सीटें जीतते।”

भाजपा ने जीएचएमसी के 150 वार्ड में से 48 वार्ड में जीत हासिल की, जो कि 2016 में हुए चुनावों में उसे मिली चार सीटों के मुकाबले काफी ज्यादा हैं।

सत्ताधारी टीआरएस को 55 वार्ड में जीत हासिल हुई जबकि 2016 के चुनावों में उसे 99 वार्ड में जीत मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो