लाइव न्यूज़ :

यदि राफेल को लेकर अनियमितता नहीं हुई तो जेपीसी का गठन करने में सरकार झिझक क्यों रही है : बघेल

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:39 IST

Open in App

रायपुर, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राफेल सौदे में कथित 'भ्रष्टाचार' को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया है और कहा है कि यदि लड़ाकू विमानों की खरीदी में कोई अनियमितता नहीं हुई तब इसकी जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन में सरकार झिझक क्यों रही है।

बघेल ने बुधवार को राजधानी रायपुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘राफेल सौदा एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बन गया है तथा फ्रांस और अन्य देशों की सरकारें इस पर कार्रवाई कर रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल जी राफेल के मामले को लगातार उठाते रहे हैं । राफेल समझौते के मामले में पिछले लोकसभा चुनाव के पहले ही उन्होंने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था । आज यह अंतरराष्ट्रीय मामला बन चुका है। फ्रांस या अन्य देशें में वहां की सरकार कार्रवाई कर रही हैं। मीडिया में भी यह खबरें आ रही है। लेकिन क्या कारण है कि भारत सरकार इसमें चुप्पी साधे बैठी है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेहनतकशों का पैसा दलाली में जा रहा है और यदि राफेल की खरीद में गड़बड़ी हुई है तो प्रधानमंत्री को जनता को जवाब देना चाहिए।

बघेल ने कहा कि राहुल जी ने कहा था कि संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया जाए और यदि गड़बड़ी नहीं हुई है तो जेपीसी गठन करने में सरकार झिझक क्यों रही है।

देश में राफेल विमान सौदों को लेकर आरोप प्रत्यारोप के बीच मंगलवार को यह मामला एक बार फिर सामने आ गया जब फ्रांस के एक पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि राफेल निर्माता कंपनी दसॉल्ट की ओर से बिचौलियों को कम से कम 75 लाख यूरो की रिश्वत देने के लिए कथित फर्जी रसीदों का उपयोग किया गया है।

कांग्रेस ने राफेल विमान सौदे के संदर्भ में फ्रांस के इस समाचार पोर्टल की खबर को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि इस 'घोटाले' पर पर्दा डालने के लिए केंद्र सरकार और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के बीच सांठगांठ हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया