लाइव न्यूज़ :

जरा भी नैतिकता है तो केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को फौरन बर्खास्त करे भाजपा सरकार : अखिलेश

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:14 IST

Open in App

लखनऊ, 16 दिसंबर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि एसआईटी की जांच में जाहिर हो गया है कि लखीमपुर खीरी में भाजपा के लोगों ने षड्यंत्र रच कर किसानों की हत्या की। उन्होंने कहा, ‘अगर सत्तारूढ़ दल में जरा भी नैतिकता बची है तो वह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को फौरन बर्खास्त करे।’

अखिलेश ने जौनपुर में ‘समाजवादी विजय रथ यात्रा’ के दौरान अपने संबोधन में कहा, ‘‘लखीमपुर खीरी में किसानों की हत्या की जिम्मेदारी से भाजपा सरकार बच नहीं सकती है। भाजपा के लोगों ने जानबूझकर षड्यंत्र रचकर किसानों को रौंद कर मार दिया। सच्चाई सामने आ गई है। भाजपा में अगर नैतिकता बची है तो गृहराज्य मंत्री को फौरन बर्खास्त करे।"

उन्होंने कहा, "एसआईटी रिपोर्ट से साबित हो गया है कि लखीमपुर खीरी में किसानों को षडयंत्र के तहत जीप से कुचल कर मारा गया है। साजिश में गृह राज्य मंत्री भी शामिल थे, इसलिए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि साढ़े चार साल में भाजपा की हर बात झूठी साबित हुई है। उसका हर वादा जुमला निकला है। भाजपा का विज्ञापन भी झूठा है। भाजपा ने जनता को भटकाने के लिए विधानमंडल का सत्र बुलाया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा राज में मंहगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। पिछले तीन महीनों में तेल कम्पनियों को 600 फीसदी मुनाफा दिलाया गया है। सरकार गरीबों की जेब काट कर अमीरों की तिजोरी भर रही है।

अखिलेश ने कहा कि जनता के तमाम मुद्दों को लेकर समाजवादी और आंबेडकरवादी लोग किसान, नौजवान और मजदूर का समर्थन मांगने के लिए उनके बीच ‘समाजवादी विजय रथ’ लेकर निकले हैं। उत्तर प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक हार होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान