'अगर चमत्कार होते हैं, तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा', धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले
By रुस्तम राणा | Updated: January 22, 2023 22:57 IST2023-01-22T22:57:18+5:302023-01-22T22:57:18+5:30
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चमत्कार समाज में पिछड़ापन लाते हैं, इनसे बचना चाहिए।

'अगर चमत्कार होते हैं, तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा', धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल बोले
रायपुर: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विवाद में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कूद पड़े हैं। रविवार को मुख्यमंत्री ने इस विवाद पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जोशीमठ समाप्त होने वाला है, यदि चमत्कार है तो बचा लो। सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चमत्कार समाज में पिछड़ापन लाते हैं, इनसे बचना चाहिए।
सीएम ने कहा- चमत्कार होंगे तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा
उन्होंने आगे कहा कि जोशीमठ समाप्त हो रहा है, चमत्कार होंगे तो क्या कोई जोशीमठ को बचाने की चुनौती स्वीकार करेगा। सीएम ने कहा कि अगर प्रकृति के विपरीत जाकर कोई काम करोगे, तो उसे तो भोगना ही पड़ेगा। हमें इस नियम का पालन करना चाहिए, सत्य के मार्ग में चलना चाहिए। यह हमारे संत महात्मा लगातार बोलते आ रहे हैं।
Chhattisgarh | Miracles bring backwardness in society, they should be avoided. Joshimath is getting destroyed, if there are miracles, will someone accept the challenge to save Joshimath. We'll face repercussions if we do activities against nature: CM Bhupesh Baghel pic.twitter.com/PoRXFnrNDi
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) January 22, 2023
सीएम ने लोगों को सिद्धियां मिलने की कही बात
उन्होंने कहा कि लोगों को सिद्धियां मिलती हैं। रामकृष्ण परमहंस और भगवान बुद्ध भी इसके उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धियों से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन चमत्कार नहीं दिखाना चाहिए। ये जादूगरों का काम है। ये उचित नहीं है। सिद्धियों का प्रयोग चमत्कार दिखाने में नहीं करना चाहिए।
धीरेंद्र शास्त्री के घर वापसी की मुहिम पर किया सवाल
बघेल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री के रायपुर में हो रहे कार्यक्रम को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से घर वापसी और धर्मांतरण की बात करते हुए एक बाबा रायपुर में दिखाई दे रहे हैं। सीएम ने यहां पूछा कि अगर किसी मुसलमान या ईसाई की घर वापसी कराई जा रही है तो उसे किस वर्ण में रखा जा रहा है? उनकी शादी किस वर्ण में होगी?