लाइव न्यूज़ :

अगर 48 घंटे में जल संकट का हल नहीं निकला तो डीजेबी अध्यक्ष के घर की आपूर्ति काट देंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अगर अगले 48 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी के गंभीर जल संकट का समाधान नहीं होता तो पार्टी की प्रदेश इकाई दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन के आवास की पानी की आपूर्ति रोक देगी।

गुप्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार में टैंकर माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी तत्कालीन कांग्रेस सरकार में सक्रिय टैंकर माफिया को रोकने का वादा करके दिल्ली की सत्ता में आई थी लेकिन अब वही माफिया केजरीवाल सरकार में राज कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार और उनके मंत्रियों को पानी की कमी का ऐहसास तभी होगा जब किसी मंत्री के घर की पानी की आपूर्ति काट दी जाएगी।

गुप्ता ने दावा किया कि जल बोर्ड 800 करोड़ रुपये के लाभ में चल रहा था लेकिन अब दिवालिया होने के कगार पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है