अगर 48 घंटे में जल संकट का हल नहीं निकला तो डीजेबी अध्यक्ष के घर की आपूर्ति काट देंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:30 IST2021-07-09T18:30:53+5:302021-07-09T18:30:53+5:30

If the water crisis is not resolved in 48 hours, then DJB will cut off the supply to the president's house: Delhi BJP president | अगर 48 घंटे में जल संकट का हल नहीं निकला तो डीजेबी अध्यक्ष के घर की आपूर्ति काट देंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

अगर 48 घंटे में जल संकट का हल नहीं निकला तो डीजेबी अध्यक्ष के घर की आपूर्ति काट देंगे: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि अगर अगले 48 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी के गंभीर जल संकट का समाधान नहीं होता तो पार्टी की प्रदेश इकाई दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन के आवास की पानी की आपूर्ति रोक देगी।

गुप्ता ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार में टैंकर माफिया का राज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी तत्कालीन कांग्रेस सरकार में सक्रिय टैंकर माफिया को रोकने का वादा करके दिल्ली की सत्ता में आई थी लेकिन अब वही माफिया केजरीवाल सरकार में राज कर रहा है।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार और उनके मंत्रियों को पानी की कमी का ऐहसास तभी होगा जब किसी मंत्री के घर की पानी की आपूर्ति काट दी जाएगी।

गुप्ता ने दावा किया कि जल बोर्ड 800 करोड़ रुपये के लाभ में चल रहा था लेकिन अब दिवालिया होने के कगार पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: If the water crisis is not resolved in 48 hours, then DJB will cut off the supply to the president's house: Delhi BJP president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे