लाइव न्यूज़ :

नियमों का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो अप्रैल मध्य तक रोजाना वायरस के 6500 मामले आ सकते हैं सामने : मंत्री

By भाषा | Updated: April 5, 2021 16:36 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच अप्रैल कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि अगर कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश का सख्ती से पालन नहीं किया गया तो, केवल बेंगलुरु में इस माह के मध्य तक रोजाना 6500 तक नए मामले सामने आ सकते हैं।

सुधाकर ने साथ ही स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील भी की।

सुधाकर ने कहा, ‘‘ तकनीकी सलाहकार समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मई अंत तक...हमें चीजों को गंभीरता से लेना होगा और कोविड-19 से मिलकर निपटना होगा, बिना लोगों के सहयोग के सरकार अकेले कुछ नहीं कर सकती।’’

मंत्री ने पत्रकारों से कहा कि लोगों की जिंदगी बचाना जरूरी है और सरकार इसको लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ तकनीकी सलाहकार समिति के एक विशेषज्ञ ने कहा कि केवल बेंगलुरु में 20 अप्रैल तक हर दिन 6500 नए मामले सामने आ सकते हैं, अभी रोजाना 3500 मामले सामने आ रहे हैं।’’

‘पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया’ के प्रोफेसर एवं हेड लाइफकोर्स एपिडेमियोलॉजी डॉ. गिरधार ने कहा था कि बेंगलुरु में 20 अप्रैल तक रोजाना 6500 नए मामले सामने आ सकते हैं।

सुधाकर ने संकेत दिया कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री जल्द विपक्षी नेताओं की बैठक बुला सकते हैं।

सुधाकर ने बताया कि रविवार को कर्नाटक में कोविड-19 के 4553 नए मामले सामने आए थे, जिनमें से करीब 2700 मामले बेंगलुरु में सामने आए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे