लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पाबंदियां नहीं लगाये जाने पर उपचाराधीन रोगियों की संख्या 9-10 लाख पहुंच जाती: ठाकरे

By भाषा | Updated: May 1, 2021 00:22 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने अगर लॉकडाउन जैसी पाबंदियां नहीं लगाई होतीं तो राज्य में कोरोना वायरस के उपचाराधीन रोगियों की संख्या नौ से दस लाख तक पहुंच जाती।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि पूर्ण लॉकडाउन की जरूरत हो लेकिन ‘‘मुझे नहीं लगता कि वैसी स्थिति उत्पन्न होगी।’’

महाराष्ट्र स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर टेलीविजन पर दिए संबोधन में उन्होंने कहा कि नवीनतम पाबंदियों से कोरोना वायरस के मामलों पर रोक लगाने में मदद मिली और उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब 6.5 लाख बनी हुई है।

ठाकरे ने कहा कि राज्य सरकार 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के टीकाकरण के लिए जरूरी 12 करोड़ टीके की खुराक खरीदने के लिए एक बार में चेक से भुगतान करेगी।

उन्होंने कहा कि इस श्रेणी में लोगों का टीकाकरण शनिवार से खुराक की उपलब्धता के मुताबिक होगा और राज्य को शुक्रवार को तीन लाख खुराकें मिली हैं।

इस बीच, ठाकरे ने कोविड-19 टीकाकरण के पंजीकरण के वास्ते हर राज्य को अपना ऐप विकसित करने की अनुमति दिए जाने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए केंद्र के कोविन ऐप पर पंजीकरण कराना पड़ता है।

ठाकरे ने कहा, ‘‘पंजीकरण के लिए सभी राज्यों को अपना ऐप विकसित करने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए। राज्य के ऐप को केंद्र के कोविन ऐप से भी जोड़ा जा सकता है। इससे पंजीकरण की प्रक्रिया में आसानी होगी और टीकाकरण केंद्रों पर भीड़ एकत्र होने से रोका जा सकेगा।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मांग के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है