लाइव न्यूज़ :

10 दिन में वादा पूरा न होने पर सड़क और सदन में कांग्रेस का होगा घेराव, चुनावी फायदे के लिए लगाए झूठे आरोप

By धीरेंद्र जैन | Updated: December 16, 2018 00:29 IST

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा 10 दिन पूरा होने के बाद यदि कांगे्रस अपना वादा पूरा नहीं करती है तो खिलाफ सड़क और सदन दोनों में कांग्रेस का विरोध किया जाएगा।

Open in App

 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सतीश पूनिया ने कहा  कि भाजपा 10 दिन पूरा होने के बाद यदि कांगे्रस अपना वादा पूरा नहीं करती है तो खिलाफ सड़क और सदन दोनों में कांग्रेस का विरोध किया जाएगा। सतीश पूनिया ने आज यहां संवाददाताओं को कहा कि राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा केन्द्र सरकार को क्लीन चिट दिये जाने के बाद यह कांगे्रस के मुंह पर एक तमाचा है और असत्य पर सत्य की विजय हुई है। राफेल मामले पर कांग्रेस ने देश की जनता और सेना को गुमराह करने का कार्य किया।

राहुल गांधी सियासी लाभ के लिए बिना आंकडों व तथ्यों को परखे मोदी सरकार पर आरोप लगाया था और सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया और दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। 

पूनिया ने कहा कि  सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से कांग्रेस की बहुत बड़े झूठ की पोल देश की जनता के समक्ष आई है। कांग्रेस ने देश की जनता और सेना को गुमराह करने मंे कोई कसर नहीं छोड़ी। राहुल गांधी को इस झूठ पर देश की जनता और सेना से माफी मांगनी चाहिए और उन तथ्यों को उजागर करें जहां से उन्हें यह सूचना मिली है। पूनिया ने कहा कि कारगिल की लड़ाई सेना ने जज़्बे से जीती गई, लेकिन उस समय ही राफेल की मांग उठी थी। तब कांग्रेस ने राफेल जैसे आधुनिक विभाग खरीदने की प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सेना की जरूरत को ध्यान में रखकर राफेल डील की, लेकिन कांग्रेस ने इस पर भी राजनीति करते हुए देश को गुमराह किया और झूठा प्रपंच फैलाया। इसके लिए अब राहुल गांधी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। 

वहीं पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पूनिया ने कहा कि भाजपा 10 दिन पूरा होने के बाद अगर कांगे्रस अपना वादा पूरा नहीं करती है तो सड़क और सदन दोनों स्थानों पर कांग्रेस से हिसाब लिया जाएगा। किसानों के मुद्दे पर भाजपा संवेदनशील है और कांग्रेस को वे सभी वादे याद दिलाएंगे जो उन्होंने चुनाव मंे प्रदेश की जनता से किये हैं। 

वहीं भाजपा की प्रवक्ता डाॅ. अलका गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए यह कह दिया कि हम सत्ता में आने पर 10 दिन में सब ठीक कर देंगे। लेकिन हाल ये है प्रदेश का मुखिया चुनने में ही कितना समय लगा दिया और पूरे प्रदेश में असमंजस की स्थिति कायम कर अराजकता का माहौल बना दिया। देश की जनता समझदार है और लोकसभा चुनाव में स्पष्ट जवाब देकर वो कांग्रेस को आईना दिखाएगी।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल