अगर पुडुचेरी में राजग सत्ता में आया तो भाजपा की जनविरोधी नीतियां लागू हो जाएंगी: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 4, 2021 18:27 IST2021-04-04T18:27:31+5:302021-04-04T18:27:31+5:30

If the NDA comes to power in Puducherry, BJP's anti-people policies will be implemented: Congress | अगर पुडुचेरी में राजग सत्ता में आया तो भाजपा की जनविरोधी नीतियां लागू हो जाएंगी: कांग्रेस

अगर पुडुचेरी में राजग सत्ता में आया तो भाजपा की जनविरोधी नीतियां लागू हो जाएंगी: कांग्रेस

पुडुचेरी, चार अप्रैल अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त ने रविवार को आरोप लगाया कि अगर राजग पुडुचेरी में सत्ता में आया तो भाजपा की सभी ‘जन विरोधी नीतियां’ अपने आप यहां लागू हो जाएंगी।

केंद्र शासित प्रदेश में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। यहां पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही चुनाव प्रचार के लिए पुडुचेरी आए हों लेकिन उन्होंने एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रचारित नहीं किया है।

उन्होंने भाजपा पर पांच साल में कांग्रेस के शासनकाल में केंद्रशासित प्रदेश के विकास को रोकने के लिए ‘विघ्नकारी नीतियां’ अपनाने का आरोप लगाया। एआईसीसी सचिव ने कहा कि पार्टी ने पुडुचेरी को पूर्णराज्य का दर्जा मिलने की मांग का भी समर्थन किया है।

उन्होंने भाजपा पर आईटी विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य सरकारी तंत्रों का दूसरी पार्टियों के निर्वाचित सदस्यों को डराने और यहां चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने के लिए 'गलत इस्तेमाल' करने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और परंपरा की हिमायती रही है जबकि भाजपा सिर्फ हिंदी और हिंदुस्तान का समर्थन करती है।

यहां पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी भी मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि कराइकल में चुनाव आयोग के पास एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि भाजपा के आदमी मतदाताओं को अवैध तरीके से लुभाने के लिए सोने के सिक्के बांट रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: If the NDA comes to power in Puducherry, BJP's anti-people policies will be implemented: Congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे