नाम आज रात तक तय हो जाएं तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को हो सकता है: बोम्मई

By भाषा | Updated: August 2, 2021 13:44 IST2021-08-02T13:44:44+5:302021-08-02T13:44:44+5:30

If the names are decided by tonight, the cabinet expansion can happen on Wednesday: Bommai | नाम आज रात तक तय हो जाएं तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को हो सकता है: बोम्मई

नाम आज रात तक तय हो जाएं तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को हो सकता है: बोम्मई

नयी दिल्ली, दो अगस्त कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को कहा कि अगर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ आज होने वाली बैठक में मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाता है तो कैबिनेट विस्तार बुधवार को सकता है।

रविवार देर रात राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली टीम को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट में संतुलित तरीके से सदस्यों को शामिल किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से शाम में उनकी मुलाकात होनी है।

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए संसद रवाना होने से पहले पत्रकारों से बोम्मई ने कहा, “सूची को आज या कल अंतिम रूप दिया जा सकता है। अगर आज रात तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाता है तो बुधवार को कैबिनेट विस्तार हो सकता है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष के साथ कैबिनेट गठन को लेकर शाम में व्यापक चर्चा होगी जिसमें यह भी शामिल है कि क्या कैबिनेट गठन एक ही बार में कर लिया जाए या कई चरणों में किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम तय करते समय क्षेत्रीय और सामाजिक प्रतिनिधित्व के संतुलन को भी ध्यान में रखा जाएगा।

उन्होंने कहा, “इन्हीं कारकों के आधार पर संख्या और नाम तय किए जाएंगे। कितने उपमुख्यमंत्री बनाने चाहिए, यह भी बैठक में तय होगा।” मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मंत्री बनने के इच्छुक कुछ विधायक यहां उनसे मिले हैं और चर्चा की है। उन्होंने कहा कि "वे यह भी जानते हैं कि सबको मंत्री नहीं बनाया जा सकता है।” बोम्मई ने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और 26 जुलाई को उनके पूर्ववर्ती बी एस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: If the names are decided by tonight, the cabinet expansion can happen on Wednesday: Bommai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे