लाइव न्यूज़ :

सरकार बनी तो बनाएंगे हर परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी का कानून : शिवपाल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 20:30 IST

Open in App

कौशांबी (उत्तर प्रदेश), 21 अक्टूबर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनने पर कानून बनाकर हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

अपनी सामाजिक परिवर्तन यात्रा के तहत कौशांबी आए शिवपाल ने मंझनपुर तहसील के कोडर गांव में आयोजित जनसभा में कहा, "हमारी पार्टी की सरकार बनी, तो हम प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को कानून बनाकर सरकारी नौकरी देंगे। इसके अलावा हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी और स्नातक बेरोजगार को स्वरोजगार के लिए पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपना एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा इस पार्टी (भाजपा)के शासन में पूरे देश के मजदूर, किसान, नौजवान और व्यापारी परेशान हैं। किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में पिछले 10 माह से आंदोलन कर रहे हैं। अब समय आ गया है कि समान विचारधारा वाले दल एक साथ मिलकर भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करें।

शिवपाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों और फैसलों के कारण उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर हैं और प्रदेश में बिजली का संकट बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह