लाइव न्यूज़ :

प्रेमिका ने ठुकराया तो प्रेमी ने फंदा लगाकर जान दी, सोशल मीडिया पर किया आत्महत्या का प्रसारण

By भाषा | Updated: August 7, 2021 17:40 IST

Open in App

ठाणे, सात अगस्त महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में प्रेमिका द्वारा ठुकराए गए 27 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली और फेसबुक पर अपने अंतिम क्षणों का सीधा प्रसारण किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने कहा कि कल्याण (पश्चिम) के रहने वाले अंकुश पवार ने तीन साल तक प्रेमिका रही लड़की द्वारा कथित तौर पर शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद फांसी लगा ली।

उन्होंने कहा कि एक अस्पताल में वॉर्ड ब्वॉय के रूप में काम करने वाले पवार ने फेसबुक पर अपनी आत्महत्या की लाइव स्ट्रीमिंग करते हुए कहा कि वह तीन साल से एक महिला के साथ रिश्ते में था और उसने अपनी बचत से पैसे उसे दे दिए थे।

अधिकारी ने कहा कि दोनों के बीच कई मुद्दों पर अक्सर झगड़ा होता था और बृहस्पतिवार को तीखी बहस के दौरान महिला ने कथित तौर पर उसे मरने के लिए कहा, जिसके बाद उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने कहा कि एमएफसी पुलिस ने दुर्घटनावश हुई मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!