लाइव न्यूज़ :

असम में कांग्रेस की सरकार बनी तो सीएए लागू नहीं होने देंगे: राहुल गांधी

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:40 IST

Open in App

लाहोवाल (असम), 19 मार्च कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर उनकी पार्टी असम में सत्ता में आती है तो वह सुनिश्चित करेगी कि राज्य में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू न हो।

राहुल ने डिब्रूगढ़ जिले में यहां कॉलेज के छात्रों के साथ चर्चा में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ''अगर हम (कांग्रेस) राष्ट्रीय स्तर पर सत्ता में आए तो इसे (सीएए को) लागू नहीं होने देंगे। ''

गांधी से जब पूछा गया कि क्या भाजपा धर्म और राजनीति को आपस में मिला रही है तो उन्होंने जवाब दिया कि भगवा पार्टी समाज के विभिन्न वर्गों के बीच विभाजन पैदा करने के लिये धर्म का नहीं बल्कि नफरत का इस्तेमाल करती है।

उन्होंने कहा, ''कोई भी धर्म दुश्मनी नहीं सिखाता। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि नफरत फैलानी चाहिये? भाजपा ने समाज को बांटने के लिए नफरत का इस्तेमाल किया। वे चाहे जो कर लें पर कांग्रेस प्यार और सौहार्द बढ़ाएगी।’’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का अप्रत्यक्ष तौर पर जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि नागपुर में एक ताकत देश को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है’’ लेकिन युवाओं को प्यार और विश्वास से इस कोशिश को रोकना होगा क्योंकि वे देश का भविष्य हैं।

गांधी ने कहा कि 20 साल पहले असम हिंसा से त्रस्त था लेकिन कांग्रेस की सरकार बनी तो उसने शांति और विकास सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा, ''भाजपा का काम है तोड़ना, हमारा काम है जोड़ना।''

कांग्रेस नेता ने कहा कि नफरत और बेरोजगारी के बीच सीधा संबंध है। ''नफरत बढ़ती है तो बेरोजगारी बढ़ती है और बेरोजगारी से नफरत को बढ़ावा मिलता है । क्या आपस में लड़ रहे समाज के दो वर्ग एक साथ कारोबार कर सकते हैं? कारोबार और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिये सौहार्द और भाईचारा होना चाहिये। ''

उन्होंने भाजपा पर असम की चाय कंपनियों और गुवाहाटी एयरपोर्ट जैसे राज्य के संसाधन बाहरियों के बेचने का भी आरोप लगाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी ने कहा कि देश की मौजूदा सरकार 'हम दो, हमारे दो' की तर्ज पर चल रही है। जिनमें दो संसद के अंदर (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा करते हुए) हैं और दो बाहर (अडानी और अंबानी) हैं।

उन्होंने कहा, ''असम के संसाधन और दौलत असमी जनता के लिये होनी चाहिये। राज्य सरकार यहां की जनता के हितों के हिसाब से चलनी चाहिये।''

दो दिन के दौरे पर असम आए राहुल गांधी का राज्य में चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल