लाइव न्यूज़ :

केंद्र कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार हो, तो किसानों से वार्ता शुरू हो सकती है:पवार

By भाषा | Updated: November 19, 2021 00:11 IST

Open in App

नागपुर, 18 नवंबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार नये कृषि कानूनों में जहां भी ''गुंजाइश'' हो, वहां संशोधन करने की इच्छा दिखाती है, तो किसानों के साथ वार्ता बहाल हो सकती है।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले कई महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं।

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि केंद्र को आंदोलनकारी किसानों के साथ बातचीत फिर से शुरू करनी चाहिए तथा ''कुछ और लोगों को विश्वास में लेना चाहिए।''

राकांपा नेता ने कहा कि अगर किसान अपनी सभी मांगें स्वीकार किए जाने पर अड़े रहे तो कोई समाधान नहीं निकाला जा सकता है।

उन्होंने कहा, '' इसी दौरान, अगर सरकार इसे प्रतिष्ठा का सवाल नहीं बनाती है और जहां गुंजाइश है, वहां कानूनों में संशोधन के लिए तत्परता दिखाती है, तो मुझे लगता है कि बातचीत शुरू की जा सकती है तथा कोई रास्ता निकाला जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू