लाइव न्यूज़ :

भाजपा वाले जरूरत पडने पर गांधी जी की तरह नेहरू को भी अपना लेंगे : गहलोत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 21:55 IST

Open in App

जयपुर, छह अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब इन्हें जरूरत पड़ेगी तो गांधीजी की तरह पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे।

हनुमानगढ़ में गांधी जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने मंगलवार को कहा कि ‘‘ अब जब भाजपा और आरएसएस ने गांधी जी को अपना लिया है, सरदार पटेल को अपना लिया है, सबको अपनाते जा रहे हैं.. और कोई वक्त आयेगा की कि वे पंडित नेहरू को भी अपना लेंगे।”

उन्होंने कहा कि 10-20 साल बाद जरूरत पड़ने पर हो सकता है कि वे नेहरू को भी अपना लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘गांधी आज भी प्रासंगिक हैं, वह उस वक्त भी थे, लेकिन उससे ज्यादा प्रासंगिक आज हैं, क्योंकि जिस प्रकार के देश के अंदर हालात बन गये है..शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं, लेकिन लोग फोन पर बात करने से डरते हैं, और कहते हैं कि फेसटाइम पर या व्हाट्सएप पर बात करो।’’

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर जांच एजेंसियो के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘सरकारें गिराने, सरकारें बनाने के लिये, बदला लेने के लिये प्रर्वतन निदेशालय, सीबीआई, आयकर विभाग का दुरुपयोग हो रहा है.. चुनाव के चार दिन पहले नेताओं के परिवारों पर छापे पड़ रहे है.. पश्चिम बंगाल में भी।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘देश के अंदर जो कुछ तमाश हो रहा है.. इनको अहसास नहीं कि वास्तव में जनता समझती भी है और समय आने पर वो जवाब देती भी है। ’’

उन्होंने कहा कि ‘‘युवा पीढ़ी को गांधीजी के जीवन मूल्यों, सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाकर समाज और देशहित में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए। इसके लिए प्रदेश में युवा शांति सेना बनाने जैसे नवाचार किए जा सकते हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को गांधीजी के जीवन दर्शन से जोड़ा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं