लाइव न्यूज़ :

गठबंधन को 39 सीट मिलने पर अगले प्रधानमंत्री बिहार को स्वयं देंगे विशेष राज्य का दर्जा : तेजस्वी

By भाषा | Updated: September 28, 2021 21:33 IST

Open in App

पटना, 28 सितंबर बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मंगलवार को कहा कि 2024 के आम चुनाव में अगर उनकी पार्टी की अगुवाई वाली गठबंधन को 40 में से 39 सीटें मिलती हैं तो जो भी प्रधानमंत्री बनेंगे, वह स्वयं पटना आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे।

तेजस्वी ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘2024 में अगर हमारा गठबंधन बिहार की 40 में से 39 सीटें जीतता है तो जो भी प्रधानमंत्री बनेंगे, वह स्वयं पटना आकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम नीति, सिद्धांत, सरोकार, विचार और वादे पर अडिग रहते हैं। हमारी रीढ़ की हड्डी सीधी है। हम जो कहते हैं वो करते हैं।’’

इसके साथ ही तेजस्वी ने राज्य सरकार के मंत्री बिजेंद्र यादव उस बयान से संबंधित खबर को भी साझा किया जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘अब बिहार सरकार केंद्र से विशेष दर्जे की मांग नहीं करेगी’ ।

राजद नेता ने आरोप लगाया, ‘‘पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा नहीं दिला पाए वो मुख्यमंत्री (नीतीश कुमार) बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्या दिला पायेंगे। क्या यही 40 में से 39 सांसदों वाला डबल इंजन की सरकार है। मैंने पहले ही कहा था नीतीश जी थक चुके है। अब तो उनकी पार्टी स्वयं मान रही है कि पार्टी भी थक चुकी है।’’

योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र यादव ने बिहार को विशेष दर्जा दिए जाने की अपनी पार्टी जदयू की लगातार मांग पर हाल ही में कहा था, ‘‘हमने कई बार इस मुद्दे को केंद्र के सामने उठाया, साथ ही इसे लेकर कमेटी का गठन भी किया जिसकी रिपोर्ट केंद्र को सौंपी गई लेकिन कुछ नहीं हुआ। किसी भी चीज की एक सीमा होती है, अब कब तक हम इसे लेकर बैठे रहेंगे। अब बिहार के लिए हर क्षेत्र में विशेष सहायता की मांग केंद्र सरकार से की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया