लाइव न्यूज़ :

कृषि कानून वापिस नहीं हुए तो अनाज तिजोरियों में रखने का सामान बन जाएगा-टिकैत

By भाषा | Updated: February 7, 2021 22:33 IST

Open in App

भिवानी, सात फरवरी केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ रविवार को हरियाणा के भिवानी जिले के कितलाना में आयोजित कृषक रैली को संबोधित करते हुये किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि कानून वापस नहीं होने पर अनाज तिजोरियों में रखने वाला सामान बन जायेगा ।

संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित किसान रैली में किसानों से संगठित रहने की अपील करते हुए कहा कि उन्हे और ज्यादा सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि भाजपा के कुछ नेताओं ने उन्हें सिख एवं गैर सिख में बांटने की कोशिश की।

टिकैत ने कहा कि लेकिन ये लोग अपने मनसूबों में कामयाब नही हो पाए और उल्टा हरियाणा एवं पंजाब के लोग अब संगठित हो गए है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केद्र सरकार के तीन ‘काले’ कानून से किसान बर्बाद हो जायेंगे । उन्होंने इन कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुये कहा कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून बनाये ।

उन्होंने कहा कि यदि कृषि कानून वापिस नहीं होते है तो अनाज तिजोरियों में रखने का सामान बन जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र