लाइव न्यूज़ :

भाजपा की कार्यशैली से तथागत रॉय निराश हैं तो पार्टी छोड़ क्यों नहीं देते: दिलीप घोष

By भाषा | Updated: November 6, 2021 17:31 IST

Open in App

कोलकाता, छह नवंबर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि अगर वरिष्ठ नेता और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय पार्टी की कार्यशैली से निराश हैं तो वह पार्टी छोड़ क्यों नहीं देते।

रॉय का रवैया, पार्टी के पूर्व पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, घोष और वरिष्ठ नेताओं अरविंद मेनन तथा शिव प्रकाश द्वारा लिए गए निर्णयों के प्रति आलोचनात्मक रहा है।

रॉय ने मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि भाजपा की बंगाल इकाई का कामकाज देखने के लिए अब विजयवर्गीय के वापस आने की कोई संभावना नहीं है।

रॉय की आलोचना का जवाब देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष ने किसी का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा, “अगर आप निराश हैं और पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है उससे शर्मिंदा हैं तो आप पार्टी छोड़ क्यों नहीं देते?” मेदिनीपुर से सांसद घोष भाजपा की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे थे। उन्होंने कहा, “आपने (तथागत) हाल में पार्टी के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन आपके जैसे लोगों के लिए पार्टी ने सब कुछ किया है।”

रॉय ने घोष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसको बहुत महत्व देने की आवश्यकता नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार ने इस विवाद से दूरी बनाने का प्रयास किया और कहा कि तथागत रॉय के बयान पर कार्रवाई करने का अधिकार केंद्रीय नेतृत्व के पास है।

रॉय ने पिछले महीने संवाददाताओं से कहा था कि उन्हें विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ नेताओं पर शर्म आती है क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अंधाधुंध तरीके से लोगों को भाजपा में शामिल किया और उनके जीतने की संभावना कितनी है इस पर ध्यान नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए