लाइव न्यूज़ :

सपा-रालोद की सरकार बनी तो एक करोड़ युवाओं को देंगे रोजगार : जयंत चौधरी

By भाषा | Updated: October 28, 2021 01:40 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 27 अक्तूबर राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने मथुरा में कहा कि यदि समाजवादी पार्टी और उनकी पार्टी के गठबंधन वाली सरकार बनती है तो वह एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम करेगी।

रालोद की कमान संभालने के बाद मथुरा से सांसद रहे जयंत चौधरी बुधवार को मांट विधानसभा क्षेत्र के बाजना गांव स्थित मोरकी इण्टर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित पार्टी की ओर से पहली जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) किसानों को साल भर में मात्र छह हजार रुपए देकर कहते हैं कि हमने किसानों पर इतना पैसा खर्च कर दिया। जबकि महंगाई उनके सत्ता में आने के बाद से अब तक कई गुना बढ़ चुकी है और किसानों की आय दोगुनी होने के बजाए आधी रह गई है। इस पर भी डीजल-पेट्रोल की कीमत में प्रतिदिन पैंतीस पैसे का इजाफा हो रहा है।’’

उन्होंने ऐलान किया कि उनका गठबंधन किसानों को भाजपा सरकार द्वारा दिए जाने वाले छह हजार रूपये के सापेक्ष प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए देगा और लघु एवं सीमांत किसानों व दूसरों का खेत जोतने वालों को 15 हजार रुपए दिए जाएंगे।

उन्होंने ‘किसानों का बिजली बिल माफ करने तथा भविष्य में हाफ’ करने का भी वादा किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है