लाइव न्यूज़ :

Congress President Election: अगर सोनिया गांधी कहेंगी तो मल्लिकार्जुन खड़गे भी लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- सूत्र

By भाषा | Updated: September 28, 2022 15:58 IST

Congress President Election: सूत्रों की माने तो “उन्होंने (खड़गे ने) पार्टी द्वारा कही गई किसी भी बात से इनकार नहीं किया। पार्टी ने उनका ध्यान रखा, पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह मानेंगे।”

Open in App
ठळक मुद्देएआईसीसी के अध्यक्ष पद को लेकर सूत्रों से एक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे भी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकते है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगर कहेंगी तो उन्हें चुनाव लड़ने से कोई गुरेज नहीं होगा।

बेंगलुरु:कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अगर कहेंगी तो पार्टी के वरिष्ठ नेता एम मल्लिकार्जुन खड़गे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से गुरेज नहीं करेंगे। वरिष्ठ नेता के एक करीबी सूत्र ने बुधवार को यह बात कही है। 

आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और नेहरू-गांधी परिवार के भरोसेमंद खड़गे का नाम 17 अक्टूबर को होने वाले एआईसीसी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए चर्चा में है। ऐसे में इस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। 

सूत्रों से क्या मिली है जानकारी

राज्यसभा में नेता विपक्ष के एक करीबी सहयोगी ने कहा, “खड़गे ने सोनिया गांधी को बताया है कि पार्टी जो भी फैसला लेगी, वह उसका पालन करेंगे।” सूत्र ने यह भी कहा, “अंतत:, वह वही करेंगे जो पार्टी (सोनिया गांधी) उन्हें करने को कहेगी।” 

मल्लिकार्जुन खड़गे का राकांपा और माकपा से हैं अच्छे संबंध- कांग्रेस नेता

कांग्रेस के एक नेता ने कहा कि खड़गे का राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और माकपा महासचिव सीताराम येचुरी जैसे विपक्ष के नेताओं के साथ “अच्छा जुड़ाव और संबंध” है जो एक “अतिरिक्त लाभ” होगा और वह “हमेशा की तरह तेज-तर्रार भी हैं”। 

एक अन्य नेता ने कहा, “हिंदीभाषी क्षेत्रों में भी, उनकी हिंदी के लिये लोग उन्हें पसंद करते हैं।” 

पार्टी जो भी फैसला करेगी, मल्लिकार्जुन खड़गे मानेंगे-सूत्र

आपको बता दें कि 80 साल के खड़गे के करीबी सूत्रों ने हालांकि यह भी कहा कि उनका मानना है कि केवल नेहरू-गांधी परिवार के पास “अज्ञात आकर्षण और करिश्मा” है तथा पूरे देश में किसी और का उस तरह का प्रभाव नहीं है। 

सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी की वापसी की वकालत करने वाले खड़गे का मानना है कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ दो साल बाकी हैं तथा देश का दौरा करना और पार्टी को आगे ले जाना एक “बहुत ही बड़ा काम” है। करीबी सहयोगी ने कहा, “उन्होंने (खड़गे ने) पार्टी द्वारा कही गई किसी भी बात से इनकार नहीं किया। पार्टी ने उनका ध्यान रखा, पार्टी जो भी फैसला करेगी, वह मानेंगे।” 

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है