लाइव न्यूज़ :

'किसी का कोई वाक्य या विचार गलत हो तो हम उसका निषेध कर सकते हैं', महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव सरकार पर उठाए सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: September 7, 2020 17:03 IST

महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'राज्य सरकार में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे उनकी जान माल की रक्षा करें।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को उद्धव सरकार पर हमला बोला फड़नवीस ने कहा, 'राज्य सरकार में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे उनकी जान माल की रक्षा करें।

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व CM देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को कंगना रनौत को मिली सुरक्षा को लेकर कहा कि किसी का कोई वाक्य या विचार गलत हो तो हम उसका निषेध कर सकते हैं। उन्होंने उद्धव सरकार पर हमला करते हुए कहा, 'राज्य सरकार में संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की जिम्मेदारी है कि वे उनकी जान माल की रक्षा करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम एक 'Banana रिपब्लिक' बन जाएंगे। 

पूर्व सीएम फड़नवीस ने कहा, 'विशेष रूप से जिन्होंने संविधान की शपथ ली है उनकी जिम्मेदारी है कि उनको किसी का मत पसंद आए या न आए कोई गलत मत भी निकाले तो कानूनन उस पर कार्रवाई कीजिए लेकिन उसकी सुरक्षा करना उनकी जिम्मेदारी है। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार ने जो किया वो ठीक है।'

बीते दिनों महाराष्ट्र में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इसके कारण होने वाली मौतों का हवाला देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फड़नवीस ने शनिवार को राज्य को देश की ''कोविड राजधानी'' करार दिया। उन्होंने कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम और मृत्यु दर को नियंत्रण में लाने के लिए परीक्षण में वृद्धि करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

पत्रकारों के लिए स्थापित कोविड देखभाल केंद्र का उद्घाटन करने के बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फड़नवीस ने कहा, ''हम कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। हम राजनीति करने की बजाय कोरोना वायरस के प्रसार को काबू करने में अधिक रुचि रखते हैं। मैं मांग कर रहा हूं कि राज्य में परीक्षण की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।'' 

उन्होंने कहा, '' एंटीजन टेस्ट करना अच्छा है लेकिन आरटी-पीसीआर परीक्षण की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए।'' फडणवीस ने कहा, ''महाराष्ट्र देश की कोविड-19 राजधानी बन गया है क्योंकि देश के कुल मामलों के 24 फीसदी मामले राज्य में हैं। देश में हुई कुल मौतों में से 41 फीसदी मौत महाराष्ट्र में हुई हैं।'' 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी