लाइव न्यूज़ :

'एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री नहीं बने तो कोई भी शिवसेना विधायक नई सरकार का हिस्सा नहीं होगा', शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले पार्टी नेता उदय सामंत ने कहा

By रुस्तम राणा | Updated: December 5, 2024 15:38 IST

शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले पत्रकारों से बात करते हुए सामंत ने यह भी कहा कि शिवसेना का कोई भी विधायक उपमुख्यमंत्री बनने का इरादा नहीं रखता है और यह पद केवल शिंदे को ही मिलना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशिंदे ने संकेत दिया है कि वह नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल होने के लिए अनिच्छुक हैंदेवेंद्र फड़नवीस आज शाम को यहां एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगेभाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार के मुताबिक फड़नवीस दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेंगे

मुंबई: शिवसेना नेता उदय सामंत ने गुरुवार को कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ नहीं लेते हैं तो पार्टी का कोई भी विधायक नई महाराष्ट्र सरकार में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा। शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटे पहले पत्रकारों से बात करते हुए सामंत ने यह भी कहा कि शिवसेना का कोई भी विधायक उपमुख्यमंत्री बनने का इरादा नहीं रखता है और यह पद केवल शिंदे को ही मिलना चाहिए।

निवर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने संकेत दिया है कि वह नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के तौर पर शामिल होने के लिए अनिच्छुक हैं। भाजपा विधायक दल के नेता देवेंद्र फड़नवीस गुरुवार शाम को यहां एक भव्य समारोह में महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने दिन में संवाददाताओं को बताया कि फड़नवीस दो उपमुख्यमंत्रियों के साथ शपथ लेंगे।

सामंत ने कहा, "अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार नहीं करते हैं तो शिवसेना का कोई भी विधायक सरकार में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा।" शिवसेना नेता ने कहा, "हमने शिंदे को यह स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें नई सरकार में उपमुख्यमंत्री बनना ही होगा।" सामंत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि शिंदे उनकी मांग पर सहमत होंगे।

 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों