लाइव न्यूज़ :

नशा करने से मना किया तो मां को जिंदा जलाया, मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2021 22:58 IST

Open in App

दुर्ग, 20 जुलाई छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नशा करने से मना करने पर एक व्यक्ति ने मां को जिंदा जला दिया, जिससे इस घटना मां की मौत हो गयी । पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के नंदिनी नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा (48) को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने बेटे सूर्यकांत वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को सोमवार को जानकारी मिली थी कि ननकठ्ठी गांव में मधुलता वर्मा आग से झुलस गई है तथा उसे दुर्ग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को जिला अस्पताल भेजा गया तथा मामले की जानकारी ली गई। बाद में मधुलता वर्मा का कार्यपालिका

मजिस्ट्रेट से मृत्यु पूर्व बयान लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मधुलता वर्मा ने अपने बयान में कहा है कि उसका बेटा सूर्यकांत वर्मा नशा करने का आदि है, जब उसने कल सूर्यकांत को नशा करने से मना किया तब उसने उस पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा दी।

उन्होंने बताया कि मधुलता के बयान के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया, वहीं आज तड़के मधुलता की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सूर्यकांत को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग