लाइव न्यूज़ :

पंजाबः अगर आतिशबाजी पर SC के निर्देशों का उल्लंघन हुआ तो SHO होंगे जिम्मेदार

By भाषा | Updated: November 7, 2018 05:51 IST

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशक के एस पन्नू ने कहा कि किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाने के एसएचओ को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा और कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Open in App

अगर आतिशबाजी के लिये स्वीकृत अवधि के संबंध में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो पंजाब में संबंधित थाने के एसएचओ को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह बात कही।

अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी उपायुक्तों, पुलिस आयुक्तों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को पटाखे फोड़ने के संबंध में शीर्ष अदालत के आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के लिये विस्तृत निर्देश जारी किये हैं।

सभी संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि वे दीपावली की रात आठ से दस बजे की स्वीकृत अवधि के बाद आतिशबाजी पर रोक लागू करने के लिये सतर्क रहें।

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशक के एस पन्नू ने कहा कि किसी भी उल्लंघन की स्थिति में संबंधित थाने के एसएचओ को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा और कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिवाली और गुरुपर्व पर रात आठ से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे, जबकि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात 11 बजकर 55 मिनट से साढ़े 12 बजे तक आतिशबाजी की जा सकेगी।

पन्नू ने कहा कि पटाखे फोड़ने के दौरान लोगों को हवा की गुणवत्ता के खतरे पर अवश्य विचार करना चाहिये।

टॅग्स :पंजाबअमरिंदर सिंहसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं