लाइव न्यूज़ :

प्रियंका को यदि रिहा नहीं किया गया तो कांग्रेस की पंजाब इकाई कूच करेगी लखीमपुर खीरी के लिए

By भाषा | Updated: October 5, 2021 19:30 IST

Open in App

चंडीगढ़, पांच अक्टूबर कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पार्टी की नेता प्रियंका गांधी वाद्रा को बुधवार तक नहीं रिहा किया गया और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे को किसानों की हत्या के लिए गिरफ्तार नहीं किया गया तो कांग्रेस की पंजाब इकाई उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेगी।

प्रियंका गांधी सोमवार को तड़के जब लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मारे गये किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं तब उन्हें उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया था । रविवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की लखीमपुर खीरी यात्रा को लेकर किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में लिये जाने पर सवाल उठाया है । इस बीच अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि प्रियंका गांधी एवं दस अन्य के विरूद्ध शांति भंग होने की आशंका के चलते मामला दर्ज किया गया है।

हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोग मारे गये। किसान नेताओं ने दावा किया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा उन कारों में से एक में सवार थे जिन्होंने कथित रूप से प्रदर्शनकारियों को कुचल डाला। प्रदर्शनकारी उपमुख्यमंत्री की यात्रा का विरोध कर रहे थे।

सिद्धू ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ यदि कल तक, किसानों की निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और किसानों के लिए लड़ रहीं तथा गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार की गईं हमारी नेता प्रियंका गांधी को रिहा नहीं किया जाता है तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी के लिए कूच करेगी। ’’

सोमवार को सिद्धू ने इस हिंसक घटना के विरोध में यहां पंजाब के राजभवन के बाहर कई पार्टी विधायकों के साथ प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए