लाइव न्यूज़ :

पुलिस की कार्यवाही निष्‍पक्ष है तो उस पर सवालिया निशान नहीं लगेगा : योगी

By भाषा | Updated: October 2, 2021 20:15 IST

Open in App

लखनऊ, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शनिवार को यहां पुलिस अलंकरण समारोह में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले 75 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया और पुलिस बल को नसीहत देते हुए कहा कि ''किसी भी मामले को सुलझाने में पुलिस की निष्पक्ष विवेचना अत्यन्त आवश्यक है ।’’

योगी ने कहा, ‘‘पुलिस की कार्यवाही यदि निष्पक्ष है, तो उस पर सवालिया निशान नहीं लगेगा, अन्यथा मीडिया ट्रायल शुरू हो जाएगा, जिससे जनता के मन में पुलिस की छवि धूमिल होगी।''

गौरतलब है कि कानपुर के एक व्यापारी की गोरखपुर में पुलिस की कथित पिटाई से मौत के मामले में पुलिस की खूब किरकिरी हुई और राज्‍य सरकार ने परिजनों की मांग पर घटना की जांच सीबीआई से कराये जाने के लिए शुक्रवार को केंद्र सरकार से सिफारिश की है।

पुलिस मुख्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए योगी ने पुलिस बल को कर्तव्य और उत्तरदायित्व की याद दिलाते हुए कहा, ''उत्तर प्रदेश का पुलिस बल देश ही नहीं वरन दुनिया का सबसे बड़ा पुलिस बल है और इतने बड़े संगठन से जुड़कर प्रत्येक पुलिसकर्मी को गौरवान्वित होना चाहिए। इस विशाल पुलिस बल से जुड़े पुलिसकर्मियों को अपने संगठन की उन्नति और उसकी विश्वसनीयता को बनाये रखने में अपना सक्रिय और सकारात्मक योगदान देना चाहिए।''

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ''प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है, अच्छी कानून-व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव प्रदेश के चतुर्दिक विकास पर पड़ता है और प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश आता है, जिससे रोजगार का सृजन होता है।''

शनिवार को जारी सरकारी बयान के अनुसार पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित समारोह में 15 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक, 35 कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक तथा 25 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ''हर हाल में इस बात का प्रयास होना चाहिए कि किसी भी मामले में मीडिया ट्रायल की स्थिति न बने। इसे रोकने के लिए यह आवश्यक है कि पुलिस मीडिया के सामने सही तथ्यों को संक्षेप में समयबद्धता के साथ रखे।''

उन्होंने सोशल मीडिया की निगरानी पर भी बल दिया और कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार का दायित्व है और इसमें पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है।''

इस मौके पर महात्मा गांधी को नमन करते हुए योगी ने कहा, ''महात्मा गांधी ने हमेशा निर्धन और कमजोर वर्ग के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया, समाज के वंचित, उपेक्षित और गरीब लोगों की रक्षा करना, उन्हें न्याय दिलाना हमारा कर्तव्य है और आम जनता पुलिस से अपेक्षा करती है कि वह अपने अच्छे आचरण एवं व्यवहार से जनता की सेवा करे तथा सही दिशा देकर जनमानस का विश्वास अर्जित करे।''

मुख्यमंत्री के समक्ष साइबर क्राइम पर केन्द्रित एक फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री ने ‘उत्तर प्रदेश पुलिस मानव सम्पदा पोर्टल’ की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल ने किया जबकि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशान्त कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह