लाइव न्यूज़ :

बोले CM अरविंद केजरीवाल-अगर PM दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो दें इस्तीफा

By भाषा | Updated: November 27, 2018 02:59 IST

केजरीवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय के अंदर उन पर मिर्च पाउडर फेंका था।

Open in App

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि अगर वह उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए। 

केजरीवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय की जब कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने दिल्ली सचिवालय के अंदर उन पर मिर्च पाउडर फेंका था।

दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र में केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा 20 नवंबर के हमले के लिए जिम्मेदार है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में उनकी सरकार द्वारा किये गये ‘‘अच्छे काम’’ से वह ‘‘परेशान’’ है।

केजरीवाल ने सदन में कहा, ‘‘अगर नरेंद्र मोदी दिल्ली के मुख्यमंत्री को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।’’ 

विधानसभा की बैठक आप प्रमुख पर हमले और मतदाता सूची से नाम कथित रूप से हटाए जाने के मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई।

कार्यालय के बाहर हुई इस घटना के बाद केन्द्रीय गृह मंत्री के फोन कॉल का जिक्र करते हुए केजरीवाल ने दावा किया ‘‘मैंने कहा कि या तो आपका कोई महत्व नहीं है या आपकी मिलीभगत है।’’ 

निर्वाचित सरकार के प्रति दिल्ली पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित करने के एक सरकारी प्रस्ताव पर केजरीवाल ने कहा कि 95 फीसदी पुलिसकर्मी अच्छे हैं लेकिन ‘‘भाजपा द्वारा उनसे गलत काम कराए जा रहे हैं।’’ 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह