लाइव न्यूज़ :

पंचायतें आत्‍मनिर्भर होंगी तो देश-प्रदेश भी आत्‍मनिर्भर होगा : योगी

By भाषा | Updated: November 29, 2020 17:26 IST

Open in App

लखनऊ, 29 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रविवार को कहा कि पंचायतों को आत्‍मनिर्भर बनाया जायेगा तो प्रदेश तथा देश भी आत्‍मनिर्भर होगा और इसके बाद गांवों से बेरोज़गारी दूर होगी।

मुख्‍यमंत्री ने अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर ऑनलाइन माध्‍यम से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 204 करोड़ से 56 जिलों में 2095 किलोमीटर लंबे 748 मार्गों और पंचायती राज विभाग के माध्यम से 647 करोड़ की लागत से बनने वाली दो हजार किलोमीटर लंबी 1825 सड़कों का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद यह बात कही।

पंचायत प्रतिनिधियों को प्रेरित करते हुए उन्‍होंने कहा, ‘‘आप आर्थिक स्वावलंबन का एक नया आदर्श प्रस्तुत कर सकते हैं और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को भी साकार कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पीएमजीएसवाई को प्रधानमंत्री बनने के बाद अटल बिहारी बाजपेयी ने शुरू किया था और पहली बार आजाद भारत में यह 2001 में लागू हो पाई थी। योगी ने कहा कि आजादी के पांच दशक तक भारत की ग्रामीण व्यवस्था अच्‍छी सड़कों जैसी बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित थी।

उन्होंने कहा कि जिस ध्येय के आधार पर त्रिस्तरीय पंचायत की व्यवस्था लागू की गई थी और पंचायतों को विकास के लिए प्रधानमंत्री ने जितना पैसा दिया है, उस धनराशि का सही सदुपयोग अगर सभी पंचायतीराज संस्थाएं करने लग जाएं तो विकास और रोजगार की व्यापक संभावनाएं आगे बढ़ सकती हैं। उन्‍होंने पंचायत प्रतिनिधियों को विकास के लिए प्रेरित किया।

योगी ने कहा कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्रों के पास भी अपनी जमीन है और गांव के हॉट तो जिला पंचायतों द्वारा ही संचालित होते थे, इसको आय के साथ जोड़ने का कार्य हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पांच जिला पंचायत अध्यक्षों से संवाद भी किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी