लाइव न्यूज़ :

RSS नेता ने कहा- इमरान साहब को बधाई.. बिना कुछ करे धरे हमारा नाम दुनिया में पहुंचा रहे हैं

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 28, 2019 13:34 IST

हिंदुवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) नेता कृष्ण गोपाल शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा संगठन को निशाना बनाए जाने पर जवाब दिया है। कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान आरएसएस से नाराज है तो इसका मतलब भारत से नाराज है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदुवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) नेता कृष्ण गोपाल शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा संगठन को निशाना बनाए जाने का जवाब दिया है। RSS नेता ने कहा, ''हम भी यही चाहते थे दुनिया भारत और संघ को एक ही समझे.. दो न समझे.. ठीक है न..  और ये काम बड़ी अच्छी तरह से हमारे इमरान साहब ने किया है..''

हिंदुवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) नेता कृष्ण गोपाल शर्मा ने पाकिस्तान द्वारा संगठन को निशाना बनाए जाने का जवाब दिया है। कृष्ण गोपाल शर्मा ने कहा कि पाकिस्तानआरएसएस से नाराज है तो इसका मतलब भारत से नाराज है। 

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केवल भारत के लिए ही है, हमारी कोई शाखा दुनिया में कहीं नहीं है.. पाकिस्तान क्यों नाराज है भाई हमसे.. इसका मतलब है कि वो अगर संघ से नाराज है तो कहीं.. भारत से नाराज है.. और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारत सिनोनिम्स (पर्यायवाची) हो गए अब... ठीक है न.. 

हम भी यही चाहते थे दुनिया भारत और संघ को एक ही समझे.. दो न समझे.. ठीक है न..  और ये काम बड़ी अच्छी तरह से हमारे इमरान साहब ने किया है तो हम उनको बधाई देते हैं.. बिना कुछ करे धरे हमारे नाम को दुनिया में पहुंचा रहे हैं.. सज्जन लोग.. जो जो आतंकवाद से पीड़ित हैं.. आतंकवाद के विरोध में हैं.. वो दुनिया में ये अनुभव करने लगे हैं कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ कहीं न कहीं आतंकवाद के विरोध में तो है.. तब न विरोध कर रहा है इतना.. तो फिर बिना कहे इतने प्रसिद्धि प्रतिष्ठा मिल रही है.. हम समझते हैं बहुत हैं.. हम सोचते हैं.. भगवान से यहीं प्रार्थना करते हैं कि वे अपनी इस वाणी को विराम न दें.. ठीक है न.. बोलते रहें..।''

बता दें कि शुक्रवार (27 सितंबर) को संयक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कश्मीर का मुद्दा उठाते हुए आरएसएस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। इमरान खान ने कहा था, ''पिछली कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री ने कहा था कि आरएसएस के कैंपों में आतंकी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का पीएम मोदी और आरएसएस का एजेंडा है।''

टॅग्स :आरएसएसपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां