लाइव न्यूज़ :

अगर और लोग भी एक ही तरह की राजनीति करते हैं तो वे अलग कैसे हैं : सुरजेवाला

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:09 IST

Open in App

चंडीगढ़, 25 नवंबर भारतीय जनता पार्टी पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भगवा पार्टी निर्वाचित सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए ‘‘नोट की ताकत’’ का इस्तेमाल करती है तो अगर अन्य लोग भी ऐसी ही राजनीति करते हैं तो फिर वे कैसे अलग हैं।

उनकी यह टिप्पणियां तब आयी है जब मेघालय के 12 कांग्रेस विधायक तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

सुरजेवाला पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी की उन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसने उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को न केवल मेघालय में बल्कि पूरे पूर्वोत्तर में तोड़ने की साजिश रची गयी है।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लोकतंत्र में लोग आपको निर्वाचित करते हैं। बाकी सब लोकतंत्र की हत्या है और लोगों के वोट के साथ विश्वासघात है, न इससे कम और न इससे ज्यादा है। क्यों हर कोई भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाता है क्योंकि मोदी वोट की ताकत में यकीन नहीं रखते।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भाजपा निर्वाचित सरकारों को सत्ता से बाहर करने के लिए नोट की ताकत का इस्तेमाल करती रही है। उन्होंने देशभर में इसका प्रयोग किया। वे कई मामलों में सफल हुए जैसे कि कर्नाटक, गोवा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड में और राजस्थान में भी कोशिश की गयी। अरुणाचल प्रदेश में सफल कोशिश की गयी जहां विधानसभा की एक निजी होटल में बैठक हुई।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि मेघालय में भी ऐसी कोशिशें की गयी। उन्होंने पूछा, ‘‘इसलिए हम मोदी की आलोचना करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही राजनीति करते हैं तो आप अलग कैसे हैं?’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं तृणमूल कांग्रेस और आप में अपने दोस्तों को स्पष्ट करना चाहूंगा। टीएमसी गोवा में पिछला चुनाव लड़ी थी। पांच वर्षों से वे लापता थे, चुनावों से तीन महीने पहले वे वापस आ गए, उन्होंने लुभाने की कोशिश की, राज्यसभा सीटें देने का वादा किया और फिर से जगह बनायी। यह उनका लोकतांत्रिक अधिकार है, मैं उस पर सवाल नहीं खड़ा करूंगा, हर कोई अपनी पार्टी बना सकता है। लेकिन ऐसे राज्य में जहां भाजपा हारने वाली है और कांग्रेस अगली सरकार बनाएगी तो वहां कांग्रेस पार्टी को कमजोर करके आप भाजपा को मजबूत कर रहे हैं या उससे लड़ रहे हैं। टीएमसी या आप में मेरे सभी मित्रों को इस सवाल का जवाब अपने आप से पूछने की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल