लाइव न्यूज़ :

अगर केवल दिल्ली में गठबंधन होता है तो कांग्रेस को दो से अधिक सीटें नहीं देगी कांग्रेस : सूत्र

By भाषा | Updated: April 17, 2019 06:00 IST

 आम आदमी पार्टी गठबंधन के मुद्दे पर अभी संभावनाएं तलाश रही है लेकिन अगर केवल राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन होता है तो वह कांग्रेस को दो से अधिक सीटें नहीं देगी।

Open in App

 आम आदमी पार्टी गठबंधन के मुद्दे पर अभी संभावनाएं तलाश रही है लेकिन अगर केवल राष्ट्रीय राजधानी में गठबंधन होता है तो वह कांग्रेस को दो से अधिक सीटें नहीं देगी। यह जानकारी सूत्रों ने दी। इस सिलसिले में एक बैठक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मंगलवार को हुई और इसमें वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, संजय सिंह और सत्येन्द्र कुमार जैन ने हिस्सा लिया।

बैठक के बाद पार्टी ने कहा कि वह कांग्रेस के साथ बातचीत करने के लिए तैयार है और मामले पर आगे बढ़ने के लिए एक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आप ने सिंह को कांग्रेस के साथ गठबंधन पर वार्ता के लिए नियुक्त किया है लेकिन कांग्रेस ने अभी कोई प्रतिनिधि नियुक्त नहीं किया है।

आप के सूत्रों ने बताया कि अगर कांग्रेस केवल दिल्ली में गठबंधन करना चाहती है तो यह पांच और दो के अनुपात में होगा और अगर दिल्ली और हरियाणा दोनों जगहों पर गठबंधन होता है तो राष्ट्रीय राजधानी में यह अनुपात चार और तीन का होगा जबकि हरियाणा में अनुपात छह, तीन और एक का होगा। सूत्रों ने बताया कि गठबंधन होने पर हरियाणा में कांग्रेस छह, जननायक जनता पार्टी तीन और आप एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह