लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे नहीं तो कौन बनेगा महाराष्ट्र का नया सीएम? इन 3 शिवसेना नेताओं का नाम दौड़ में आगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 16:47 IST

शिवसेना सूत्रों ने कहा कि ठाकरे ने तीन नाम सुझाया है। इसमें मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले अरविंद सावंत, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पार्टी नेता और कई बार विधायक रहे एकनाथ शिंदे का नाम सबसे ऊपर है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना की बैठक हो रही है।सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दल में मनमुटाव हो गया।

महाराष्ट्र में जनता को जल्द नया गठबंधन देखने का मिलेगा। भाजपा से अलग होकर शिवसेना ने कांग्रेस-राकांपा के साथ गठबंधन किया है। शिवसेना की ओर सीएम कौन होगा, इस पर मथापच्ची जारी है।

शिवसेना विधायक दल की बैठक में कहा जा रहा है कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते हैं। शिवसेना सूत्रों ने कहा कि ठाकरे ने तीन नाम सुझाया है। इसमें मोदी सरकार से इस्तीफा देने वाले अरविंद सावंत, शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और पार्टी नेता और कई बार विधायक रहे एकनाथ शिंदे का नाम सबसे ऊपर है। अरविंद सावंत दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।

मुंबई में कांग्रेस-राकांपा और शिवसेना की बैठक हो रही है। बैठक में शिवसेना से संजय राउत, एकनाथ शिंदे और सुभाष देसाई, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल, जयंत पाटील और शरद पवार, कांग्रेस से पृथ्वीराज चव्हाण, बाला साहेब थोराट और नसीम खान भाग ले रहे हैं।

महाराष्ट्र में 24 अक्टूबर को ही विधानसभा के परिणाम आ गए है। सबसे बड़ी पार्टी भाजपा और शिवसेना मिलकर चुनाव लड़े थे लेकिन मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दल में मनमुटाव हो गया। तीन दशक पुरानी दोस्ती टूट गई। केंद्र में भारी उद्योग मंत्री एवं शिवसेना नेता अरविंद सावंत ने इस्तीफा देने के बाद कहा था कि शिवसेना सच के साथ है। मुझे दिल्ली में झूठ के माहौल में क्यों रहना चाहिए ? मैं मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले सत्ता और सीटों की साझेदारी पर एक फार्मूला तय हुआ था। शिवसेना और भाजपा दोनों इस पर राजी हुए थे। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘लेकिन अब यह हैरान करने वाली बात है कि जो तय हुआ था उससे इनकार किया गया और शिवसेना को इस तरह से पेश किया जा रहा है जैसे वह झूठ बोल रही है। यह स्तब्ध कर देने वाला है। यह राज्य के गौरव पर धब्बा है। भाजपा ने झूठ की हदें पार करके अपने रास्ते बदल लिए।

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत और सामना के संपादक लगातार इस मुद्दे पर ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोल रहे हैं। वह लगातार राकांपा प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस नेता मिल रहे हैं। एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र सरकार में कई अहम पद पर रह चुके हैं। वह शिवसेना और उद्धव ठाकरे के सबसे करीबी हैं। ठाकरे इन पर सबसे ज्यादा विश्वास भी करते हैं।

 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019शिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीउद्धव ठाकरेसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया