लाइव न्यूज़ :

नीतीश काम करते तो, उन्हें छल नहीं करना पड़ता, भाजपा को अपनी बैसाखी नहीं बनाना पड़ता : राजद

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:17 IST

Open in App

पटना, 13 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि अगर वे काम करते, तो उन्हें छल नहीं करना पड़ता और भाजपा को अपनी बैसाखी भी नहीं बनाना पड़ता ।

विपक्षी राजद ने ट्वीट किया, ‘‘ नीतीश जी बार बार दोहराते हैं कि ‘हम सिर्फ़ काम करते हैं’। और पूरे बिहार के नागरिक यह सोच सोच कर परेशान होते हैं कि नीतीश जी कौन सा काम करते हैं? कहाँ और कब काम करते हैं? ’’

नीतीश कुमार पर तंज करते हुए राजद ने कहा ‘‘ अगर वे काम करते तो जीतने के लिए छल क्यों करना पड़ता?, भाजपा को अपनी बैसाखी क्यों बनाना पड़ता और चुनाव में वह नकारे क्यों जाते ?’’

गौरतलब है कि एक दिन पहले ही राजद नेता तेजस्वी यादव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि जनता का फैसला महागठबंधन के पक्ष में है, वहीं चुनाव आयोग का नतीजा राजग के पक्ष में गया है ।

उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार तीसरे नंबर पर आ गए हैं, और बिहार के लोगों ने जो जनादेश दिया वह बदलाव का जनादेश है ।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में बेहद रोमांचक मुकाबले मे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर कब्जा कर बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई ।

भाजपा की 74 और जदयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन के साझीदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं।

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली।

चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को 43 सीटों पर जीत मिली जबकि साल 2015 के चुनाव में जदयू को 71 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी