लाइव न्यूज़ :

जरूरत होगी तो वर्षा प्रभावित किसानों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार कर्ज लेगी: अजित पवार

By भाषा | Updated: October 9, 2021 22:42 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), नौ अक्टूबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शनिवार को कहा कि मराठवाड़ा क्षेत्र के किसानों को अत्यधिक वर्षा से भारी नुकसान हुआ है, ऐसे में यदि जरूरत हुई तो राज्य सरकार उनकी मदद करने के लिए ऋण लेगी।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि अकेले मराठवाड़ा क्षेत्र में फसलों एवं अन्य क्षेत्र में 4000 करोड़ रूपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने पिछले सप्ताह फसल बीमा के लिए अपने योगदान के तौर पर 974 करोड़ रूपये की किस्त का भुगतान किया था और अब केंद्र को अपने हिस्से का भुगतान करना है।

पवार ने पिछले महीने अत्यधिक वर्षा से मराठवाड़ा क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि राज्य ने कुछ क्षेत्रों को छोड़कर फसल बीमा में अपने हिस्से का भुगतान कर दिया क्योंकि उन क्षेत्रों में बीमा कंपनियों ने किसानों की मदद नहीं की है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मराठवाड़ा के कुछ भागों में अब भी वर्षा हो ही रही है। एक बार नुकसान का आकलन हो जाने पर हम केंद्र सरकर से मदद की प्रतीक्षा नहीं करेंगे एवं किसानों की मदद करेंगे। यदि हमें मराठवाड़ा एवं महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों के किसानों के लिए ऋण लेना पड़ा तो हम वह भी करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बीमा कंपनियों को किसानों को हुए नुकसान को लेकर तत्काल भुगतान करने का आदेश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए