लाइव न्यूज़ :

जरुरत पड़ी तो लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर संसद पहुंचेगे : राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: March 8, 2021 22:18 IST

Open in App

श्योपुर (मध्य प्रदेश) आठ मार्च भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश सिंह टिकैत ने सोमवार को कहा कि आवश्यकता पड़ी तो तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिये लाखों की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर संसद पहुंचेगें।

टिकैत ने नरेन्द्र सिंह तोमर का नाम लिये बिना उन्हें बिना अधिकार का केन्द्रीय कृषि मंत्री बताया।

केन्द्र के तीन कृषि कानूनों को वापस करने की मांग को लेकर दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के प्रमुख किसान नेता टिकैत ने सोमवार को यहां किसान रैली में कहा, ‘‘यदि जरूरत पड़ी तो हम तीन काले कानूनों को रद्द कराने के लिये लाखों की संख्या में ट्रैक्टरों पर संसद में पहुंचेगे। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में 3,500 ट्रैक्टर आए थे, ये कोई किराये के ट्रैक्टर नहीं थे।’’

बीकेयू नेता ने कहा, ‘‘आप ने जिस नेता (स्थानीय भाजपा सांसद नरेन्द्र सिंह तोमर) को चुना है। वह अपने से जवाब नहीं दे सकते हैं। वह फाइलों के साथ वापस जाते थे और जवाब के साथ वापस आते थे।’’

टिकैत ने कहा कि लूट की सरकार अब सत्ता में आ गई है, हमें इससे सावधान रहना होगा।

उन्होंने किसानों से कहा कि श्योपुर से ही बैरिकेडिंग तोड़ना शुरू करें। उन्होंने हल क्रांति शुरू करने का आह्वान किया। हालांकि उन्होंने इस पर अधिक कुछ नहीं कहा।

बीकेयू के प्रदेश सचिव अनिल यादव ने रविवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि टिकैत इस पखवाड़े 14 और 15 मार्च को रीवा और जबलपुर में दो और किसान रैलियों को संबोधित करेंगें।

टिकैत ने किसानों को जागरूक करने तथा किसानों आंदोलन का समर्थन हासिल करने के लिये पांच राज्यों-- मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना का दौरा करने की योजना बनाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता