लाइव न्यूज़ :

'जरूरत पड़े तो मिशनरीज ऑफ चैरिटी की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धन का इस्तेमाल किया जाए'

By भाषा | Updated: December 30, 2021 17:27 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 30 दिसंबर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में मिशनरीज ऑफ चैरिटी द्वारा संचालित आश्रय गृहों और अनाथालयों के सामने किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

पटनायक ने जिलाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि इनमें (आश्रय गृहों में) रहने वाले किसी व्यक्ति को खानपान या स्वास्थ्य संबंधी असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार पटनायक ने अधिकारियों से कहा, ‘‘जहां जरूरत हो, मुख्यमंत्री राहत कोष से धन का इस्तेमाल इस काम के लिए किया जा सकता है।’’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि विदेशी अभिदाय विनियमन कानून के तहत पंजीकरण के नवीनीकरण के मिशनरीज ऑफ चैरिटी के आवेदन को 25 दिसंबर को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करने के कारण खारिज कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल