लाइव न्यूज़ :

अगर राजग सत्ता में आती है तो पुडुचेरी का ‘डबल इंजन विकास’ होगा

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:44 IST

Open in App

पुडुचेरी, 22 मार्च केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यहां कहा कि छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर राजग सत्ता में आती है तो केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी का ‘डबल इंजन विकास’ होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में सर्वांगीण ढांचागत विकास के तौर पर केंद्रशासित प्रदेश में 20,000 करोड़ रुपये मूल्य की सड़क परियोजनों को मंजूरी दी है, जो कि पहले से ही ज्यादा है।

गडकरी यहां चुनावी सभा में हिस्सा लेने के लिए आए हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पुडुचेरी के लिए परिकल्पित ‘सागर माला’ योजना से यहां छोटे बंदरगाह के विकास में मदद मिलेगा, जिससे गहरे समुद्र में मछली पकड़ने को बढ़ावा मिलेगा और बड़ी संख्या में मछुआरों की तरक्की होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ढांचा क्षेत्र के विकास में काफी बड़े बदलाव होंगे क्योंकि राजग केंद्रशासित प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां डबल इंजन विकास होगा।’’

डबल इंजन विकास का हवाला एक ही पार्टी की केंद्र और राज्य में सत्ता होने के संदर्भ में दिया जाता है।

बाद में स्थानीय भाजपा इकाई की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि अगर राजग सत्ता में आती है तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं