लाइव न्यूज़ :

एमवीए एक साथ आए तो, चुनाव में भाजपा को मात दे सकती है : कांग्रेस

By भाषा | Updated: December 24, 2020 13:36 IST

Open in App

मुम्बई, 24 दिसम्बर महाराष्ट्र में महा विकास आघाड़ी सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी ने अगले साल राज्य में होने वाले नगर निगम और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है और उसका कहना है कि एमवीए के एकसाथ चुनाव लड़ने पर भाजपा को मात देना मुश्किल नहीं होगा।

महा विकास आघाड़ी (एमवीए) में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (नेकां)भी शामिल हैं।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि इन चुनाव के लिए पार्टी के राज्य प्रमुख बालासाहेब थोरात ने 13 सदस्यीस एक चुनाव प्रबंधक समिति और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।

नवी मुम्बई, औरंगाबाद, वसई-विरार, कल्याण-डोम्बिवली और कोल्हापुर नगर निगम में 2021 में चुनाव होने हैं।

इनके अलावा दो जिला परिषद, 13 नगर परिषद और 83 नगर पंचायत में अगले साल चुनाव होने हैं।

कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि विधान परिषद चुनाव के नागपुर स्नातक और पुणे शिक्षक के हालिया चुनावों में पार्टी की जीत ने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है।

उसने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) भले ही तीन पार्टियों की सरकार है लेकिन कांग्रेस ने लोगों के कल्याण के लिए काम करने की तैयारी शुरू कर दी है।

उसने कहा, ‘‘ अगर तीनों पार्टियों एक साथ आती हैं, तो भाजपा को मात देना मुश्किल नहीं होगा।’’

कांग्रेस सूत्र ने कहा कि पार्टी अगले साल स्थानीय निकाय चुनाव के लिए शिवसेना और राकांपा के साथ गठबंधन करने के लिए तैयार है।

सूत्र ने कहा, ‘‘ अंतिम निर्णय स्थानीय नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब