लाइव न्यूज़ :

'मोहन भागवत अगर मोदी का विरोध करेंगे तो उनको भी आतंकवादी कह देंगे', राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

By शीलेष शर्मा | Updated: December 24, 2020 15:18 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देआंदोलनकारी किसान तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक सरकार तीनों काले क़ानून वापस नहीं लेती। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को सीधी चेतावनी दी है राहुल गाँधी ने सीधा आरोप लगाया, "भारत में अब लोकतंत्र नहीं रह गया है

नई दिल्ली: आंदोलनकारी किसान तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक सरकार तीनों काले क़ानून वापस नहीं लेती। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को सीधी चेतावनी देते हुए उस समय कही जब वे किसानों के समर्थन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को 2 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर वाले ज्ञापन सोंपकर वापस लौटे।  

राहुल गाँधी ने सीधा आरोप लगाया, "भारत में अब लोकतंत्र नहीं रह गया है , अगर आपको लगता है कि यह है तो यह बस आपकी कल्पनाओं में है।"

राहुल ने बड़ी साफगोई के साथ कहा कि किसानों को आतंकवादी कहने वाले मोदी आलोचना सुनने के लिए तैयार नहीं है , जो भी उनके विरोध में खड़ा होता है उसे आतंकवादी बता दिया जाता है, फिर वो चाहे आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत ही क्यों न हो। अगर वह भी उनसे सत्ता लेने की कोशिश करेंगे तो मोदी उनको भी आतंकवादी बोल देंगे।  

इससे पूर्व आज सुबह राहुल गांधी के नेतृत्व में तमाम बड़े नेताओं के साथ जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल थी 2 करोड़ हस्ताक्षरों को ट्रक में भर कर पार्टी मुख्यालय से कांग्रेस नेताओं का काफिला चला, लेकिन चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस ने काफ़िले को रास्ते में ही रोक दिया, जिसके विरोध में राहुल, प्रियंका , अन्य नेताओं के साथ सड़क पर ही बैठ गए। प्रशासन ने केवल तीन लोगों को राष्ट्रपति से मुलाक़ात करने की अनुमति दी। राहुल , ग़ुलाम नबी आज़ाद और अधीर रंजन चौधरी राष्ट्रपति भवन की ओर कूच  कर गए लेकिन प्रियंका , वेणुगोपाल , सैलजा सहित दूसरे नेताओं के सड़क पर बैठे रहे। 

प्रियंका ने कहा कि किसान का बेटा सीमा पर है , प्रधानमंत्री को किसानों की बात सुननी होगी। यह लोकतंत्र है , लोकतंत्र में जनता की आवाज़ दबाई नहीं सकती। भारी सर्दी के बावजूद किसान धरने पर हैं , लेकिन सरकार उनकी बात नहीं सुन रही। पुलिस ने प्रियंका सहित सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें मंदिर मार्ग थाने  ले गयी , जहाँ कुछ देर बाद सभी को रिहा कर दिया गया। कांग्रेस ने घोषणा की कि समूचा विपक्ष किसानों के साथ खड़ा है और जब तक तीनों क़ानून सरकार वापस नहीं लेती , यह आंदोलन जारी रहेगा।

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर